मुंबई में दो दिन से अस्पतालों के रेज़ीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं...डॉक्टर अस्पतालों में अपने लिए पूरी सिक्योरिटी मांग रहे हैं...दरअसल बुधवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी...इस घटना पर विरोध जताते हुए मुंबई के सभी सरकारी अस्पतालों के रेज़ीडेंट डॉक्टर गुरुवार सुबह से हड़ताल पर हैं...इस चक्कर में मरीज़ों का बुरा हाल है...खैर ये तो रही मुंबई की बात, अपने देश की बात...
आपकी मुलाकात कराता हूं आज पाकिस्तान के एक 'डॉक्टर' से...वो भी हड़ताल पर है...शिकायत है कि उसे इतनी कम तनख्वाह क्यों मिलती है...पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन सोहेल अहमद के निभाए 'डॉक्टर' के इस किरदार की बातें सुनकर मेरे तो पेट में बल पड़ गए...आपकी आप जानो...पूरा लुत्फ़ लेना है तो इस वीडियो को पूरा लोड होने के बाद देखें...जिंदा है डॉक्टर, जिंदा है...





इस वीडियो को देखकर M.B.B.S.का आज नया ही मतलब पता चला...
ReplyDeleteमोहतरमा बेनज़ीर भुट्टो शहीद...
जय हिंद...
भारत में
ReplyDeleteऔर पाकिस्तान में भी
दुकानदार जब दुकान खोलता है तो दुकान के आगे तीन-चार फुट सड़क तक सामान फैलाता है।
आप की पोस्ट टिप्पणियों तक जारी रहती है।
वीडियो बहुत जानदार है।
ReplyDeleteयहां के आधुनिक समय के भगवानों का क्या कहना.
ReplyDeleteवाह जी वाह!
ReplyDeleteजिन्दा है डॉक्टर, जिन्दा है
गफलत में डॉक्टरी धंदा है.
मरीज न मिले तो बिलकुल मंदा है.
मरीज को मारे तो बहुत गन्दा है.
हड़ताल पर जाएँ तो 'हुडदंगा' है.
सच्ची सेवा करे तो ही 'चंगा' है.
कैसे झेला यह वीडियो आपने ।
ReplyDeleteएकदम फूहड़ ! जैसी अक्सर पाकिस्तानी कॉमेडी होती है ।
सिर्फ एक छोटा सा पंच था । बाकि सब बकवास ।
विश्वास कीजिये कभी कभी इन सरकारी डाक्टरों की लापरवाही और गरीब मरीजो को प्रति असंवेदनशीलता बेरुखापन इतनी ज्यादा होती है की मरने वाले के अपने क्या यदि आप भी वहा हो तो आप की भी इन्हें मारने की इच्छा होगी | रही बात पाकिस्तान की तो युवराज ने पिछले ब्लास्ट के बाद ही हमारे देश की तुलना पाकिस्तान से की थी अब तो वो भारत को भी पाकिस्तान बना कर ही छोड़ेंगे |
ReplyDeleteहँसते हँसते पेड़ में बल पड़ गये।
ReplyDeleteजिस तन लागे..वही जाने...
ReplyDeleteअपनी व्यथा का सही तरीके से व्यक्त किया है उस पाकिस्तानी डाक्टर ने..
प्रवीण भाई,
ReplyDeleteये हंसने वाला कौन सा पेड़ इज़ाद कर लिया है...
जय हिंद...
पाकिस्तानी हास्य में फूहड़ता अधिक होती है ...हमारा मख्खन बढ़िया है !
ReplyDeleteशुभकामनायें आपको !
being a doctor i myself say "JINDA H DR. JINDA H"....too gud
ReplyDelete