कल निर्मला कपिला जी की पोस्ट पर कमेंट किया था-
वो जो दावा करते थे खुद के अंगद होने का,
हमने एक घूंट में ही उन्हें लड़खड़ाते देखा है...
इस कमेंट के बाद अचानक ही दिमाग में कुछ कुलबुलाया...जिसे नोटपैड पर उतार दिया...उसी को आपके साथ शेयर करना चाहता हूं...गीत-गज़ल-कविता मेरा डोमेन नहीं है...बस कभी-कभार बैठे-ठाले कुछ तुकबंदी हो जाती है...उसी का है ये एक नमूना...लीजिए पेश है एक नमूने का नमूना...
वो जो दावा करते थे खुद के अंगद होने का,
हमने एक घूंट में ही उन्हें लड़खड़ाते देखा है...
वो जो दावा करते थे देश की तकदीर बदलने का,
हमने गिरगिट की तरह उन्हें रंग बदलते देखा है...
वो जो दावा करते थे बड़े-बड़े फ्लाईओवर बनाने का,
हमने सीमेंट की बोरी पर उन्हें ईमान बेचते देखा है...
वो जो दावा करते थे आज का 'द्रोणाचार्य' होने का,
हमने 'एकलव्य' की अस्मत से उन्हें खेलते देखा है...
वो जो दावा करते थे देश के लिए मर-मिटने का,
हमने हज़ार रुपये पर उन्हें नो-बॉल करते देखा है...
वो जो दावा करते थे कलम से समाज में क्रांति लाने का,
हमने सौ रुपये के गिफ्ट हैंपर पर उन्हें भिड़ते देखा है...
वो जो दावा करते थे डॉक्टरी के नोबल पेशे का,
हमने बिल के लिए लाश पर उन्हें झगड़ते देखा है...
वो जो दावा करते थे श्रवण कुमार होने का,
हमने बूढ़ी मां को घर से उन्हें निकालते देखा है...
वो जो दावा करते थे हमेशा साथ जीने-मरने का,
हमने गैर की बाइक पर नकाब लगाए उन्हें देखा है...
वो जो दावा करते थे बदनाम गली के उद्धार का,
हमने कोठे की खूंटी पर पैंट टांगते उन्हें देखा है...
रही ना पूरी अनपढ़ की अनपढ़...खुशदीप
-
मक्खन अपनी कार के दो पहिये अचानक उतारने लग गया...
मक्खनी ने कहा...ये क्या कर रहे हो? कार के दो पहिये क्यों उतार रहे हो?
मक्खन...चुप कर ज़ाहिल औरत, रही ...





4/10
ReplyDeleteटाईम पास तुकबंदी
लेकिन रचना के अन्दर की बात कचोटती है.
काश कि ये सब झूठ होता
जो दावा करते थे बदनाम गली के उद्धार का,
ReplyDeleteहमने कोठे की खूंटी पर पैंट टांगते उन्हें देखा है...
खूंटी पर पैंट टांगते रहिये ...
सच दिखाती हैं ये पंक्तियां
ReplyDeleteबढिया लगी
प्रणाम
हकीकत उजागर कर दी अब इससे ज्यादा और कहने को क्या बचा ………………आपने तो तुकबंदी भी गज़ब की की है।
ReplyDeleteतो आप डोमेन के बहार इतना गजब ढाते है :)
ReplyDeleteयथार्थ पर करारा कटाक्ष किया है हर पंक्ति में ....
बात सच्ची और सही है |
ReplyDeleteआपकी कविता में भी पत्रकारिता है .हर पंक्ति में एक रिपोर्ट :)
ReplyDeleteमुझे तो बहुत अच्छी लगी कविता.
लिखा तो सही है !!
ReplyDeleteवो जो दावा करते थे बड़े-बड़े फ्लाईओवर बनाने का,
ReplyDeleteहमने सीमेंट की बोरी पर उन्हें ईमान बेचते देखा है...
वो जो दावा करते थे आज का 'द्रोणाचार्य' होने का,
हमने 'एकलव्य' की अस्मत से उन्हें खेलते देखा है...
वाह क्या बात है एक कमेन्ट से इतनी बढिया कविता बन गयी। तो रोज़ आ जाया करो मेरे ब्लाग पर एक कमेन्ट मे हमे फ्री कविता मिल जाया करेगी। कविता भी अच्छी लिखते हो। और लिखो। बहुत बहुत आशीर्वाद।
बहुत साहसिक रचना ।
ReplyDeleteसमाज की पोल खोल कर रख दी ।
बढ़िया शायर बन गए भाई ।
बहुत समसामयिक रचना पेश की है आपने...समाज के नासूर बने जख्मों को कुरेद डाला है...लिखते रहें आप तो बहुत बेहतरीन लिख सकते हैं...
ReplyDeleteनीरज
dil khol diya likhne main .
ReplyDeleteye hai sher dil wali baat.
सुन्दर भाव समेटे हैं।
ReplyDeleteवो जो दावा करते थे सदाक़त का,
ReplyDeleteहमने झोटों का सरदार उन्हें देखा है...
बढ़िया प्रयास.
ReplyDeleteवो जो दावा करते थे बदनाम गली के उद्धार का,
ReplyDeleteहमने कोठे की खूंटी पर पैंट टांगते उन्हें देखा है...
हे राम !! खुशदीप जी आप वहा क्या कर रहे थे जी :)
रचना बहुत सुंदर लगी, आप ने इस झुठे समाज के चहरे से नकाव हटा दिया अपनी इस रचना के जरिये, धन्यवाद
भाव चोट कर रहे हैं तबीयत से..शब्दों का क्या है..हेर फेर से मस्त हो लेंगे.
ReplyDeleteगहरी चोट करती प्रभावी रचना
ReplyDeleteसच्चाई जानते हुए भी स्तब्ध :-(
ReplyDeleteभारत प्रभुत्वशाली शक्ति होगा : रिपोर्ट
ReplyDeleteमैं क्या बोलूँ अब....अपने निःशब्द कर दिया है..... बहुत ही सुंदर कविता.
ReplyDelete