रेल...बचपन से ही जब ये नाम सुनता एक अजीब सा रोमांच शरीर में दौड़ने लगता.. रेलगाड़ी में बैठकर दूर शहरों में रहने वालों से मिलने की खुशी और दूसरा अपर बर्थ पर कूदते-फांदते धमाचौकड़ी मनाने की यादें...ट्रेन में यदा-कदा अब भी सफ़र करते हैं...लेकिन जनाब अब वो पहले वाली बात कहां...आनलाइन रिजर्वेशन, तत्काल सुविधाओं ने रेल की यात्रा अब कहीं ज़्यादा आसान बना दी है...बस अंटी में माल होना चाहिए....
रेल मंत्री ममता बनर्जी का रेल बजट 15वीं लोकसभा में दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा रेल बजट है...इस साल के आखिर तक बिहार और अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं...रेल बजट तैयार करते समय ये दोनों तथ्य ममता बनर्जी के ज़ेहन में अवश्य रहे होंगे...
खैर छोड़िए राजनीति...उससे जुड़ी ख़बरें तो आप तक पहुंच ही जाएंगी...मैं भारतीय रेलवे के कुछ सुने-अनसुने तथ्य बताता हूं...ये तो आपको पता ही होगा कि भारतीय रेलवे विश्व में सबसे बड़ा नियोक्ता (नौकरी देने वाला संगठन) है...रेलवे के पास सोलह लाख कर्मचारी हैं..एक करोड़ तीस लाख मुसाफिर रोज़ भारतीय रेलवे की 14,300 ट्रेनों के माध्यम से यात्रा करते हैं...देश में करीब सात हज़ार रेलवे स्टेशन हैं...भारतीय रेलवे के पास 63,028 किलोमीटर लंबा रेल-ट्रैक है...16,300 किलोमीटर ट्रैक पर बिजली से चलने वाली ट्रेन दौड़ सकती हैं...भारतीय ट्रेनें रोज़ कुल मिलाकर जितना सफ़र करती हैं वो पृथ्वी से चांद की दूरी से साढ़े तीन गुणा ज़्यादा है....आप ये जानकर हैरान होंगे कि आज़ादी से पहले रेलवे को चलाने के लिए 42 कंपनियां काम करती थीं...
भारतीय रेल...दिलचस्प तथ
पहली पैसेंजर ट्रेन कब चली...16 अप्रैल 1853, बॉम्बे और ठाणे के बीच
पहला रेलवे पुल...डैपूरी वायाडक्ट (मुंबई-ठाणे रूट पर)
पहली रेलवे सुरंग...पारसिक टनल
पहली अंडरग्राउंड रेलवे...कलकत्ता मेट्रो
पहला कंप्यूटरीकृत रेलवे रिज़र्वेशन सिस्टम शुरू हुआ... नई दिल्ली (1986)
पहली इलैक्ट्रिक ट्रेन...3 फरवरी 1925 को बॉम्बे वीटी और कुर्ला के बीच
ट्रेन में टॉयलेट सुविधा कब शुरू हुई...फर्स्ट क्लास (1891), लोअर क्लास (1907)
सबसे छोटे नाम वाला स्टेशन...आईबी (उड़ीसा)
सबसे बड़े नाम वाला स्टेशन... श्री वेंकटानरसिम्हाराजूवरियापेटा (तमिलनाडु)
व्यस्तम रेलवे स्टेशन...लखनऊ (64 ट्रेन की रोज़ आवाजाही)
सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन... जम्मू तवी और कन्याकुमारी स्टेशनों के बीच चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस( 74 घंटे 55 मिनट में 3751 किलोमीटर)
सबसे छोटी दूरी वाला रूट...नागपुर से अजनी (3 किलोमीटर)
बिना स्टॉप सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन...त्रिवेंद्रम राजधानी (528 किलोमीटर, 6.5 घंटे में)
सबसे लंबा रेलवे पुल...सोन नदी पर बना नेहरू सेतु (100,44 फीट)
सबसे लंबा प्लेटफॉर्म...ख़ड़गपुर (2733 फीट)
सबसे लंबी रेलवे सुरंग....कोंकण रेल लाइन पर कारबुडे सुरंग (6.5 किलोमीटर)
सबसे पुराना चालू इंजन... फेयरी क्वीन (1855)
सबसे तेज़ ट्रेन...भोपाल शताब्दी (140 किलोमीटर प्रति घंटा)
भारत में स्टीम इंजनों का निर्माण 1972 के बाद बंद हुआ...
स्लॉग गीत
ये गीत ज़रूर देखिए-सुनिए...बिना टिकट स्टीम इंजन की यात्रा कर लेंगे...
रेलगाड़ी रेलगाड़ी छुक छुक, छुक छुक
बीच वाले स्टेशन बोले रुक रुक, रुक रुक...
रही ना पूरी अनपढ़ की अनपढ़...खुशदीप
-
मक्खन अपनी कार के दो पहिये अचानक उतारने लग गया...
मक्खनी ने कहा...ये क्या कर रहे हो? कार के दो पहिये क्यों उतार रहे हो?
मक्खन...चुप कर ज़ाहिल औरत, रही ...






भैया सबसे छोटा शटल रूट भूल गए(किन्ही दो स्टेशनों के बीच में एक दिन में सबसे ज्यादा चक्कर लगाने वाली शटल)????
ReplyDeleteएट जंक्शन से कोंच(उ.प्र.),दूरी १३ कि.मी..... हरदिन ६ फेरे, शायद अलग से बनाई गई भारत की सबसे छोटी रेल लाइन भी यही है.. :)
जय हिंद...
बहुत सुंदर जानकारी जी, यह गीत भि बहुत अच्छा लगा.
ReplyDeleteधन्यवाद
ReplyDeleteऎसी चोखी जानकारी देने के लिये क्यों न आप पर ज़ुर्माना कर दिया जाय ?
इसे बच्चों वाले मेरे ब्लॉग http://achbach.amarhindi.com के लिये बतौर अतिथि अँकल रोचक अँदाज़ में प्रस्तुत किया जाय, समय सीमा एक माह !
मैं जानता हूँ कि तुम ऎसा कर सकते हो और करोगे नहीं तो..ऊँऊँऊँऊँ !
अच्छी जानकारी
ReplyDeleteगीत लाजवाब
बहुत उम्दा जानकारी दी रेल्वे के बारे में..आभार.
ReplyDeletenice
ReplyDeleteबहुत अच्छी जानकारी। धन्यवाद।
ReplyDeleteये बेहतरीन जानकारी दी रेल्वे के बारे में. धन्यवाद.
ReplyDeleteरामराम.
बढ़िया जानकारी
ReplyDeleteक्या बात है रेल्वे बजट के दिन रेल्वे का इतिहास.... अच्छी जानकारी
ReplyDeleteकाम की जानकारियाँ।
ReplyDeleteरेल बजट से पहले सुंदर जानकारियों से भरा अच्छा पोस्ट.
ReplyDelete..बधाई.
बढ़िया जानकारी।
ReplyDeleteइस पोस्ट में युनुस जी ने एक दुर्लभ गीत पेश किया था.. रेल से सम्बंधित है.. :)
ReplyDeletehttp://radiovani.blogspot.com/2007/09/blog-post_02.html
अब कौन सी परीक्षा देनी है हमें जो इतना ज्ञान करा दिया। हमें तो अब चाहिए कि कौन सी रेल में खाना बढिया मिलता है और कौन सी रेल में बढिया सुविधा। आप तो यदि ममता बनर्जी से कह सको तो बस यही पूछ लो। बाकि तो दीदी की जो इच्छा हो वो वही करेगी। हमारे राजस्थान में तो कुछ निहाल करने वाली हैं नहीं। बस हम भी सुन लेंगे आज बजट, टिकटिकी लगाकर।
ReplyDeleteबढ़िया जानकारी रही....आज बजट में देखें क्या कुछ नया है...
ReplyDeleteशुक्रिया... बहुत अच्छी जानकारी के साथ पसंदीदा गीत का सुनना भी...
ReplyDeleteबहुत सुन्दर जानकारी दी है आपने भाई !
ReplyDeletebahut badhiya jaankari
ReplyDeleteबहुत ही अच्छी जानकारी दी...और वह भी एक सुन्दर गीत के साथ...शुक्रिया..
ReplyDeleteभैया ...सुंदर जानकारी के साथ यह पोस्ट बहुत अच्छी लगी....
ReplyDeleteजय हिंद...
रेलवे की इत्ती जान्कारी तो ममता दीदी को भी नही होगी और लालूजी को भी
ReplyDeleteबढ़िया जानकारी
ReplyDeleteपीडी जी,
ReplyDeleteआपके दिए लिंक पर अंजन की सीटी गीत सुना....लाजवाब...जितनी बार सुनो, मन नहीं भरता...आशा है आगे भी लोकगीतों की ऐसी ही सौंधी-सौंधी बयार से सराबोर करते रहेंगे...
जय हिंद...
धन्यवाद युनुस जी को.. :)
ReplyDeletemuje bhi acha laga
ReplyDeletebahut hi achhi jankari thi acchhi lagi
ReplyDeletenancy lewis
AMIN said bahut badiya tareke se rail k bare me bataya gaya hai....
ReplyDeleteबहुत खूब जानकारियाँ दी हैं आपने रेलवे के बारे में। रेलयात्रा तो हमे भी बहुत पसंद है, पिछले दिनो अपने ब्लॉग में इस पर एक छोटी सी पोस्ट भी लिखी थी। कभी फालतू समय हो तो देखिएगा।
ReplyDeletehttp://someshsaxena.blogspot.com/2011/01/railgaadi-railgaadi.html
बहुत खूब जानकारियाँ दी हैं आपने रेलवे के बारे में। रेलयात्रा तो हमे भी बहुत पसंद है,यह गीत भि बहुत अच्छा लगा.
ReplyDeleteधन्यवाद
बहुत खूब जानकारियाँ दी हैं आपने रेलवे के बारे में। रेलयात्रा तो हमे भी बहुत पसंद है,यह गीत भि बहुत अच्छा लगा.
ReplyDeleteधन्यवाद
बहुत खूब जानकारियाँ दी हैं आपने रेलवे के बारे में। रेलयात्रा तो हमे भी बहुत पसंद है,यह गीत भि बहुत अच्छा लगा.
ReplyDeleteधन्यवाद
Gr8 post with gr8 information.
ReplyDeleteGr8 post with gr8 information.
ReplyDelete